बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एसएसपी का दावा - पटना के आशा किरण शेल्टर होम से फरार चार नाबालिग लड़कियों को जल्द किया जाएगा रिकवर

एसएसपी का दावा - पटना के आशा किरण शेल्टर होम से फरार चार नाबालिग लड़कियों को जल्द किया जाएगा रिकवर

PATNA :  पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के आशा किरण शेल्टर होम से शनिवार की देर रात चार लड़कियां फरार हो गयी थीं। इस बात की सूचना पर पाटलिपुत्र थाना की पुलिस शेल्टर होम पहुंच कर मामले की जांच की। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। एसएसपी   ने कहा है कि जल्द ही सभी चार लड़कियों को रिकवर कर लिया जाएगा।

आशा किरण शेल्टर होम से चार नाबालिग लड़कियां फरार

आशा किरण शेल्टर होम ने फरार हुई चार लड़कियां बिहार से बाहर की रहने वाली हैं। योजना बना कर ये लड़कियां फरार हुई हैं। उन्होंने खिड़की की रॉड से से दुपट्टा बांध दिया फिर उसके सहारे ये नीचे उतर कर भाग गयीं। शेल्टर होमे के कर्मचारियों को इनके भागने की भनक तक नहीं लगी। बागने वाली लड़कियों में एक की उम्र 12 साल है तो तीन की उम्र 16 साल की है। 

अक्टूबर महीने में ही इन्हें शेल्टर होम लाया गया था। इसके पहले पटवा के नेपाली नगर के आसरा गृह से दो लड़कियां फरार हुईं थीं। इनमें एक तो मिल गयी लेकिन एक का पता नहीं चला। आसरा गृह कांड के बाद पटना के शेल्टर होम की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। पुलिस सीसीटीव फुटेज और शेल्टर होम के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Suggested News