बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के कई थानाध्यक्ष इधर से उधर...देखें पूरी सूची....

पटना के कई थानाध्यक्ष इधर से उधर...देखें पूरी सूची....

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर से कई SHO को इधर से उधर किया गया हैै। एसएसपी गरिमा मलिक ने एक बार फिर से कई थानेदारों को बदल दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 

पटना के बाईपास थानाध्यक्ष सुधीर कुमार -2 को आलमगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बिहटा में तैनात अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को रामकृष्णानगर का थानाध्यक्ष और रामकृष्णानगर के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को पुलिस केंद्र पटना के लिए विरमित कर दिया गया है।

न्यायालय सुरक्षा पटना में तैनात सुनील कुमार को पालीगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बेउर के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को पत्रकार नगर का थानाध्यक्ष, पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दीघा का थानाध्यक्ष, दीघा के थानाध्यक्ष फुल देव चौधरी को बेउर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस केंद्र पटना में तैनात सत्येंद्र कुमार शाही को प्रभारी मध्य निषेध को कोषांग पटना और मधुसूदन कुमार को मनेर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Suggested News