बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SSR DEATH ANNIVERSARY: साल 2019 में ही ननिहाल आए थे सुशांत, याद कर नम हो जाती है आंखे, मौत की गुत्थी जल्द सुलझाने की मांग की

SSR DEATH ANNIVERSARY: साल 2019 में ही ननिहाल आए थे सुशांत, याद कर नम हो जाती है आंखे, मौत की गुत्थी जल्द सुलझाने की मांग की

KHAGARIA: बिहार के उभरते सितारे और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे सुशांत सिंह राजपूत की ज पहली बरसी है। आज के ही दिन, एक साल पहले आई उनकी मौत की खबर ने सभी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि इतना हंसता- खिलखिलाता, खुशहाल रहने वाला लड़के ने एकाएक अपनी जान कैसे दे दी? उनकी मौत की पहली बरसी पर सोशल मीडिया पर सभी जगह उन्हीं की चर्चा है। इनसब के बीच सुशांत सिंह राजपूत के ननिहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग उनकी यादों में जी रहे हैं। हरेक की जुबान पर बस सुशांत का ही नाम है।

2 साल पहले आए थे ननिहाल

साल 2019 में बिहार का लाल अपने गांव आया था। 2019 में सुशांत केवल सुशांत नहीं थे, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुके थे। सुशांत सिंह राजपूत का ननिहाल बिहार के खगड़िया जिले के बोरने गांव में है। उनके गांव आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ था और पूरा का पूरा गांव ही उनके आगे पीछे घूम रहा था। वह अपना मुंडन कराने के लिए अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे थे। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए पूरा गांव उमड़ आया था। उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ भगवती मंदिर परिसर में अपना मुंडन कराया था। यही नहीं, उन्होंने बड़ी शालीनता से सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्हें देखकर कोई यह नहीं कह सकता था कि यह वही सुशांत है जो मुंबई के बड़े से बंगले में रहते हैं और फिल्म एंड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है।

एक साल से चल ही रही है मर्डर मिस्ट्री की जांच

14 जून, 2020 को उनकी मौत के बाद से ही मामले की जांच जारी है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास से फांसी के फंदे से लटका सुशांत का शव बरामद हुआ था। हालांकि इस मामले के साल भर बीत जाने के बाद भी अबतक कोई खुलासा नहीं होने से फैंस के बीच मायूसी है। पिछले एक साल से सीबीआई इस मामले जांच कर रही है। मौत के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने जहां इस मामले को सुसाइड बताकर बंद कर दिया था। वहीं सीबीआई अबतक जांच कर ही रही है। उम्मीद है, जल्द ही इस मामले में कोई ठोस सबूत मिले और सीबीआई किसी उचित नतीजे पर पहुंचे।

Suggested News