बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश भाजपा मंत्री पूनम शर्मा ने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर हो कार्रवाई

प्रदेश भाजपा मंत्री पूनम शर्मा ने की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर हो कार्रवाई

SHEKHPURA : बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के ब्राह्मण जाति पर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ एक तरफ जहां ब्राह्मण समाज के लोगों में गुस्सा है। वही भाजपा नेताओं ने भी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को आड़े हाथ लिया और उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदेश भाजपा मंत्री सह फर्टिलाइजर मनोनीत डायरेक्टर डॉ पूनम शर्मा ने भी पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के विवादित बयान पर एतराज जताया और उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

प्रदेश भाजपा मंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण जाति पर किए गए टिप्पणी को गलत बताया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सत्य नारायण स्वामी की पूजा गरीब लेकर अमीर तक सभी वर्ग के लोग करते हैं। ऐसे में हिंदू आस्था पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ठेस पहुंचाया है। जिसे ब्राह्मण समाज सहित पूरी हिंदू जाति उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण जाति पर विवादित टिप्पणी किया था। जिसके बाद से ब्राह्मण समाज के लोग विरोध प्रकट कर रहे हैं और उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी कर रहे हैं। जबकि कई राजनीतिक दल के लोगों ने भी उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Suggested News