बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, जदयू नेता छोटू सिंह ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, जदयू नेता छोटू सिंह ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

PATNA : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पटना जंक्शन के सामने गोलम्बर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। राजकीय समारोह में शामिल होकर जदयू नेता और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने भी प्रथम प्रधानमन्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

वहीँ छोटू सिंह ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश की आजादी के बाद नए भारत की नींव रखी। इसी तर्ज पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्य के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। राज्य के हर जाति, धर्म और समुदाय के लिए योजनाओं का सञ्चालन किया जा रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाये गए है। छात्र और छात्राओं के लिए जहाँ स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान का निर्माण किया गया। वहीँ उनके लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसे योजनाये चलाई जा रही है। यहीं कारण है की आज स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य सैकड़ों पुल-पुलिया का निर्माण कराया है। राज्य में सडक का जहाँ जाल बिछा दिया गया है। वहीँ हर गाँव तक बिजली पहुंची दी गयी है।  

Suggested News