बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद में शामिल हुए जाप के प्रदेश महासचिव श्याम सुन्दर, कहा अधिकारियों ने गोह को जलाने का लगाया झूठा आरोप

राजद में शामिल हुए जाप के प्रदेश महासचिव श्याम सुन्दर, कहा अधिकारियों ने गोह को जलाने का लगाया झूठा आरोप

AURANGABAD : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्याम सुन्दर पार्टी को छोड़कर राजद में शामिल हो गए। श्याम सुंदर ने कहा की गोह प्रखंड प्रशासन ने उनके ऊपर 18 जून को गोह में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है जो बिल्कुल ही निराधार एवं बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोह के बयान पर मेरे ऊपर 18 जून को बिहार बंद के दौरान गोह को जलाने की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


उन्होंने कहा कि मुझपर लगा आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। मैं चुनौती देता हूं की जिले के वरीय अधिकारियों को मेरे खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे की जांच किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से करा ली जाये।

उन्होंने कहा की किसी भी तरीके का साक्ष्य मेरे खिलाफ पुलिस जुटा लेगी तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। साथ ही हिम्मत है तो गोह सीओ/बीडीओ / थानाध्यक्ष का मोबाइल सीडीआर सार्वजनिक करें। वरना मेरे खिलाफ साजिश रचने वाले अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News