बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया सदर अस्पताल का राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया निरीक्षण, जलजमाव की समस्या दूर करने का दिया निर्देश

खगड़िया सदर अस्पताल का राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया निरीक्षण, जलजमाव की समस्या दूर करने का दिया निर्देश

KHAGARIA : पटना से आई राज्य स्वास्थ्य समिति की एक टीम ने आज खगड़िया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल के शिशु वार्ड,लेबर वार्ड,स्तनपान वार्ड,दीदी की रसोईया समेत अन्य वार्डो के साथ ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। वहीँ वार्डों में मौजूद कुछ खामियां को जल्द सुधारने का निर्देश भी दिया। 

तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के आंतरिक सफाई पर संतोष जाहिर किया। लेकिन अस्पताल के बाहरी सफाई पर चिंता व्यक्त किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधक से अस्पताल के बाहरी परिसर में मौजूद जलजमाव की समस्या को जल्द दूर कराने का निर्देश दिया। 

आपको बता दें कि राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा कायाकल्प पुरस्कार देने के लिए बिहार के सदर अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इसी सिलसिले में राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम आज खगड़िया सदर अस्पताल आई थी। तीन सदस्यीय टीम में मनीष कुमार, अपर्णा कुमारी और नंदकिशोर सिंह शामिल थे।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News