पटना में हुई बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, कार्यकर्ताओं को दी गई कई जिम्मेदारियां

पटना में हुई बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, कार्यकर्ताओं को दी गई कई जिम्मेदारियां

PATNA:   पटना में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को कई नई जिम्मेदारियां दी गई। प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के साथ मिलकर हमलोग पूरी ताक़त के साथ लोकसभा का चुनाव लडेंगे और निश्चित रूप से बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने में बिहार से ज्यादा से ज्यादा सांसद बनाकर बिहार की भूमिका को अग्रणी करेंगे। आज बिहार और केंद्र की सरकार लगातार लोगों को धर्म और जातियों में लड़ा रही है। इनकी सोच जगजाहिर हो चुकी है। हमलोग अगर मेहनत करें तो ये सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। 

आज नीतीश कुमार की सरकार चाहे वह भाजपा के साथ रही हो या राजद के साथ, लगातार दलित, शोषित, वंचित और पिछड़ों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपनाते रही है। बहुजनों के साथ लगातार इनके हक और अधिकार को छीनते रही है। आए दिन दलितों को सताया जा रहा है, उनका घर उजाड़ा जा रहा है। ये सरकार दलितों और पिछड़ों के बच्चों के पढ़ने के अधिकार को भी छिन रही है।

उन्होंने कहा कि, जरुरत है आज कि बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा बुथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करें और आने वाले लोकसभा चुनाव में हमलोग बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाएं।

बैठक में राज्य सभा सांसद ई राम जी गौतम, बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लाल मेधानकर, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी भीम राजभर, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में बिहार के हर जिले से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।  बैठक में बसपा के कुछ समर्पित कार्यकर्ताओ को नई जिम्मेदारियां दी गई। इसमें डा रंजन कुमार, संजय मंडल, अमर आजाद पासवान और साजिद हुसैन को प्रदेश महासचिव और प्रेम प्रकाश पटेल, दीपक कुमार पटेल, विनोद कुमार पटेल, अशोक कुमार मांझी, प्रिंस श्रीवास्तव और देवेन्द्र प्रसाद को प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।

Find Us on Facebook

Trending News