बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की पदयात्रा, मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की पदयात्रा, मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील

KHAGARIA : जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार ने गोगरी में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पदयात्रा किया. संजीव कुमार ने पदयात्रा की शुरुआत मुश्कीपुर कोठी से किया और गोगरी बांध शिवाला के पास जाकर समापन किया. इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे. 

पदयात्रा के मौके पर डॉक्टर संजीव कुमार को जगह-जगह लोगों ने फूल माला से पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने घंटों पैदल चलकर उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने, शराबबंदी, बाल विवाह उन्नमूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का यह प्रशंसनीय कार्य है. 

ऐसे कार्य में सभी की भागीदारी   बेहद जरूरी है. पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा ऐतिहासिक है. 

पद यात्रा में डॉ संजीव कुमार के साथ गोगरी नगर पंचायत के अध्यक्ष शशिकला देवी, जदयू जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, गोगरी के प्रखण्ड अध्यक्ष सुजित कुमार सुमन, परबत्ता जदयू के अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, परबत्ता मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जदयू मिडिया प्रभारी मनमन बाबा, युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष अभिनव कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, मोहम्मद तसोबर, अकबर, मुखिया लतरु पटेल, मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

Suggested News