बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित, किया शत-शत नमन

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने की भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित, किया शत-शत नमन

PATNA : भारत रत्न, सामाजिक न्याय के पुरोधा, जननायक, महान स्वाधीनता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शत-शत नमन किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार,संजीव चौरसिया, नितिन नवीन समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें ‘भारत रत्न’ का सम्मान मिलना बिहार ही नहीं पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि एक दिन पहले ही कर्पूरी ठाकुर को मोदी सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। इसके अलावा आज उनके सौंवे जन्मदिन पर डाक विभाग के द्वारा डाक टिकट और संस्कृति मंत्रालय के द्वारा विशेष स्मारक टिकट भी जारी किया गया है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से पटना और दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


Suggested News