बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली मिलन समारोह में शामिल हुए जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार

होली मिलन समारोह में शामिल हुए जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार

KHAGRIA : परबत्ता विधानसभा विधायक आर. एन. सिंह की उपस्थिति में आज गोगरी जमालपुर खगड़िया के मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए. हजारों की संख्या में लोगों ने चढ़ बढ़ कर इस होली मिलन समारोह में भाग लिया.

 इसमें मुस्लिम कार्यकर्ताओं की भी भारी संख्या में भागीदारी रही. इस मौके पर डॉ संजीव कुमार अपने संबोधन में सभी को होली की हार्दिक बधाई औऱ शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा की परबत्ता में जाति और धर्मं का भेदभाव खत्म हो चुका है. यहाँ हिन्दू, मुस्लिम सब एक समान है. यहाँ ईद, दीवाली और होली सब साथ मिलकर मनाया जाता हैं. 

वहीँ विधायक आर एन सिंह ने कहा की भक्त प्रहलाद जब अपने बुआ होलिका के गोद में बैठा. तब होलिका को लगा कि प्रहलाद आग में जल जाएगा और मैं बच जाऊंगी. लेकिन ऐसा नही हुआ. क्योंकि भक्त प्रहलाद का भगवान के प्रति अटूट विश्वास था. इस विश्वास के कारण ही वह बच गए औऱ होलिका जल गई. इसीलिए होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. 

मौके पर गोगरी नगर पंचायत प्रतिनधि राजकिशोर यादव, जदयू गोगरी के प्रखण्ड अध्यक्ष सुजित कुमार सुमन, जदयू परबत्ता के प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, जदयू जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, परबत्ता मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ,  मीडिया प्रभारी मनमन बाबा, सह मीडिया प्रभारी साकेत, जिला उपाध्यक्ष रवि यादव,   जदयू नेता सुबोध साह, युवा जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल राज, राहुल कुशवाहा आदि सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

Suggested News