बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कल से आयोजित होगी भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

भागलपुर में कल से आयोजित होगी भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

BHAGALPUR : भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली दो दिवसीय बैठक भागलपुर में 23 वर्षों के बाद आयोजित होने जा रही है। भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया की कल भागलपुर में बिहार भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी समेत सभी सम्मानित प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए हुए प्रतिनिधि के ठहरने खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। बैठक का उद्घाटन सत्र कल दिन के 11 बजे बाबा बूढ़ानाथ के विद्वान पंडितों द्वारा मंगलाचरण के उपरांत बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानियां एवं निवर्तमान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के कर कमलों से किया जायेगा। तत्पश्चात संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानियां का संगठनात्मक विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। 

वहीँ पूर्व मंत्री जनक चमार द्वारा सामाजिक समरसता विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। वहीं बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के आत्म निर्भर भारत विषय पर एक सत्र लेंगे। बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी द्वारा आज का युवा मोर्चा कल का भाजपा विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। फिर 14 सितंबर को पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव द्वारा भाजपा का इतिहास विकास विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। 

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी द्वारा सुशासन में भाजपा की भूमिका विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा एक सत्र लिया जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह द्वारा केन्द्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हमारी भूमिका व चुनौतियां विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी एवं संजीव चौरसिया द्वारा भी एक सत्र लिया जायेगा। तत्पश्चात बैठक के समापन की घोषणा की जायेगी।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Suggested News