बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के नेपाली नगर में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

पटना के नेपाली नगर में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

PATNA : राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित नेपाली नगर में युवक की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने जहां जिला परिषद सदस्य रेणु घर पर हमला बोला है वहीं पास के ही एक खटाल में आग लगा दी है। 

इतना ही नहीं शव को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने बलप्रयोग किया है। पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को तीतर-वितर करने के लिए लाठी चार्ज किया है। वहीं शव को जबरन कब्जे में लिया है। 

बता दें कि आज सुबह नेपाली नगर में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  

घटना के बाद नेपाली नगर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने जिला परिषद् सदस्य रेणु देवी के घर पर हमला बोला है। लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है। जिला परिषद् के गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। वहीं घर के पास खड़े कई अन्य वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। 

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना में रेणु देवी के परिवार के सदस्य भी शामिल है। युवक की हत्या की घटना को अंजाम देने में रेणु देवी के बेटे भी शामिल हैं। 

स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News