बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

bihar news : लिट्टी में जहर देकर कर दी सात साल सौतेले बेटे की हत्या, अजीब है इस परिवार की कहानी

bihar news : लिट्टी में जहर देकर कर दी सात साल सौतेले बेटे की हत्या, अजीब है इस परिवार की कहानी

HAJIPUR. जिले में सात साल के एक मासूम बेटे को लिट्टी खिलाने के  बहाने उसके पिता ने ही जहर देकर (BIHAR CRIME NEWS) मार डाला। यह हृदय विदारक घटना पातेपुर थाने के मंडईडीह गांव की है।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उस आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने (BIHAR POLICE)  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (HAJIPUR CRIME) हाजीपुर भेज दिया। 

बताया गया कि आरोपी राजेश महतो महुआ थाने का ताजपुर बुजुर्ग गांव का रहने वाला है।12 वर्ष पहले  उसकी शादी पातेपुर थाने की मंडईडीह गांव के कामेश्वर महतो की पुत्री सोनी देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद इससे एक लड़का हुआ। उसके बाद दोनों में मतभेद होने लगा। फिर सोनी के पिता ने उसकी दूसरी शादी कर दी। उससे भी एक लड़का हुआ। बाद में फिर उस पति से भी सोनी का झगड़ा होने लगा। इसके बाद फिर पहले पति राजेश महतो ने सोनी देवी को माफी मांगा और अपने घर ले गया। वहां दो-तीन वर्ष बीतने के बाद फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान सोनी ने फिर एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद सोनी पहले पति से अच्छा संबंध नहीं होने के कारण अपने मायके पातेपुर के मंडईडीह में ही तीनों बेटे के साथ रहने लगी। 

पहले पति ने तीनों भाईयों को खाने के लिए बुलाया

इसी बीच रविवार को राजेश महतो ने वहां अपने बड़े बेटे प्रियांशु को कहा कि वह तीनों भाई गांव के बगल के चिमनी पर आ जाएं। वह वहां पर उसे लिट्टी खिलाएगा। उस समय सोनी कहीं मजदूरी करने गई हुई थी। तीनों भाई पापा के पास चिमनी पर गए तो उसके पिता ने तीनों को लिट्टी खाने के लिए दिया, लेकिन अपने दो पुत्र को बिना जहर वाली लिट्टी खाने को दिया, जबकि सौतेले बेटे को जहर डाली हुई लिट्टी खिलाया, जिससे 7 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार को हाजीपुर जेल भेज दिया।

Suggested News