बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सौतेली मां ने रची खतरनाक साजिश, बेटे की गला दबाकर की हत्या, सौतन को दिया जहर, वजह है हैरान करनेवाली

 सौतेली मां ने रची खतरनाक साजिश, बेटे की गला दबाकर की हत्या, सौतन को दिया जहर, वजह है हैरान करनेवाली

BHAGALPUR : भागलपुर में करोड़ों की जमीन के लिए सौतेली मां द्वारा एलआईसी के पैसे का लालच देकर मां-बेटे को फोन कर बुलाया और फिर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। वहीं मां बिमला देवी को जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। गंभीर स्थिति में महिला को ढाई बजे रात में मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना देर रात पीड़ित के परिजनों ने नवगछिया पुलिस को दी। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस आरोपी महिला रंजना देवी पति स्व. रंजीत पोद्दार तेतरी, उसकी बेटी अदिति कुमारी और युवक कमलकुंड निवासी रवि कुमार पिता अजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रवि अपने ननिहाल तेतरी में रहता है।

मृतक के भाई हरिनंदन मंडल ने बताया कि उसके पिता बीएसएनएल में थे। 28 अक्टूबर को मेरी सौतेली मां रंजू देवी की महिला मित्र रंजना देवी ने फोनकर मेरी मां और भाई को पिता के एलआईसी के पैसे आने का प्रलोभन देकर तेतरी बुलाया। दोनों बाइक से तेतरी गये। देर रात जब घर लौटकर नहीं आये तो हमलोग खोजबीन करने लगे। तेतरी में सगे संबंधी बीदो मंडल से पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि दिन के 11 बजे पीएनबी तेतरी के पास दोनों एक घर में गए हैं। गुरुवार की देर रात एक बजे पूर्व जिला परिषद विजय मंडल के साथ जब रंजना देवी के घर पर गए और दरवाजा खटखटाये तो उनलोगों ने दरवाजा नहीं खोला। एक घंटे तक चाबी नहीं होने की बात कहकर टालते रहे।

बाद में नवगछिया पुलिस के आने पर दरवाजा खुलवाया गया तो वहां महिला रंजना देवी और उसकी बेटी अदिति कुमारी और रवि भी मौजूद था। पुलिस को देखकर दो अन्य लोग भाग गए। खोजने के क्रम में सीढ़ी के पास मेरी मां बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। देखने से लगता था कि उसे कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया गया था। जिसे मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया। भाई का कोई अता-पता नहीं मिला। रात भर हमलोग खोजते रहे। उसकी बाइक भी गायब थी। शुक्रवार की सुबह मेरे भाई की लाश पकड़ा में मिलने की सूचना मिली। उसका गला दबाकर और छुरे से मारकर हत्या कर दी गयी थी।


एक करोड़ की जमीन हड़पने के लिए की हत्या

एक करोड़ की जमीन हड़पने के लिए युवक और उसकी मां को मारने की साजिश उसकी सौतेली मां ने जमीन के कारोबारी के साथ मिलकर रची। पुत्र ने बताया कि मेरे भाई और मां को जमीन विवाद में मारने के लिए साजिश रची गयी थी। उन्होंने बताया कि उसकी सौतेली मां अंजू देवी (55) पति स्व. महेंद्र सिंह और मेरे स्व. पिता बांके बिहारी सिंह ने मिलकर बरारी में जमीन खरीदी थी। जमीन की कीमत लाखों में है। उसी जमीन को हड़पने के लिए साजिश रची गयी और इसमें अंजू देवी उसका पुत्र कारेलाल सिंह, रूपेश कुमार, छोटू सभी घर मिल टोला, नाथनगर बहादुरपुर निवासी राज मल्होत्रा पिता तारकेश्वर आजाद, रंजना देवी पति स्व. रंजीत पोद्दार तेतरी, रवि कुमार कमलकुंड शामिल हैं। इन्हीं लोगों ने सजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है।

वर्ष 2012 में भी हत्या के मामले में जेल गयी थी महिला

वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिला वर्ष 2012 में तेतरी में हुई महिला की हत्या के मामले में भी जेल गयी थी। पुत्र ने बताया कि मेरे पिता की प्रेमिका अंजू देवी जो नवगछिया मील टोला में रहती है। वह हर समय जमीन जायदाद हड़पने के लिए साजिश रचती थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग है। मृतक ने बरारी स्थित जमीन बेचने के लिए आरोपी से बातचीत की थी और दो लाख रुपया भी मृतक के खाते में भेजा गया था। अब जमीन नहीं लिखने के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Suggested News