बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सौतली मां निकली हत्यारन : 12 साल की बेटी की हत्या कर शव पोखरे में फेंका

सौतली मां निकली हत्यारन : 12 साल की बेटी की हत्या कर शव पोखरे में फेंका

NAWADA : नवादा जिले की वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पोखर से पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है। मृतक बच्ची की पहचान शेरपुर गांव निवासी पिंटू चौधरी की 12 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी के रूप में किया गया है। वही परिजन सुनीता देवी ने बताया कि सौतेली मां के द्वारा हमेशा बच्ची को मारपीट किया जाता था और रविवार को भी उसके साथ मारपीट किया गया हैं। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके शव को गांव के ही पोखर में फेंक दिया फिलहाल इस मामले में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई हैं। 

परिजन सुनीता देवी ने बताया कि बच्ची के साथ सौतेली मां की व्यवहार सही नहीं था और मारपीट भी किया करते थी। उसने बताया कि सौतेली मां की द्वारा बच्चे की हत्या की गई है और अपना जुर्म छिपाने को लेकर बच्ची की हत्या कर पोखर में फेंक दिया है। शनिवार को बच्ची देर शाम से ही नहीं मिल रही थी जिसके बाद लोगों ने काफी खोजबीन की उसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस के मदद से पोखर से शव को बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद गांव के लोगों में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बहुत ही दर्दनाक घटना है। 

इस मामले पर पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक बड़ा खुलासा हो सकता है।

Suggested News