बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चलें लाठी-डंडे, महिलाओं को भी जमकर पीटा

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चलें लाठी-डंडे, महिलाओं को भी जमकर पीटा

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों के बीच जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं लाठी-डंडे चल रहे है। वीडियो में साफ-साफ दिखा रहा है कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हो रही है। वहीं इसमें महिलाएं भी शामिल है। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के ढाका थाना क्षेत्र के मठिया मोहन गांव की है। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहै है।

वीडियो में दिख रहा है कि पहले कुछ लोगों की बीच आपस में बातचीत होती है और फिर देखते ही देखते दोनो ओर से लाठी-डंडे चल रहे है। इसमें सबसे खास बात है कि महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं और लड़कियां भी जो समान सामने दिख रहा है उसी से मारपीट कर रहीं है। 

वहीं पुरुष भी उनके साथ कोई रहम नहीं बख्स रहे है। उनकी लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए ढाका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News