बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU में अजीब तरह का खेल ! पहले वेटनरी ग्राउंड में आयोजित कर्पूरी जयंती कार्यक्रम को किया रद्द...जब ललन सिंह ने इस्तीफा दिया तो फिर से वहीं पर रैली करने का लिया निर्णय....

JDU में अजीब तरह का खेल ! पहले वेटनरी ग्राउंड में आयोजित कर्पूरी जयंती कार्यक्रम को किया रद्द...जब ललन सिंह ने इस्तीफा दिया तो फिर से वहीं पर रैली करने का लिया निर्णय....

PATNA : नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में अजीब तरह का खेल चल रहा है। कभी रैली को रद्द करने की जानकारी दी जाती है तो कभी रैली करने की। ललन सिंह के इस्तीफे से ठीक पहले पटना के वेटरनरी ग्राउंड में प्रस्तावित रैली न करने की जानकारी अपने नेताओं को दी गई। अब ललन सिंह की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से विदाई हो गई है,लिहाजा एक बार फिर से इस ग्राउंड में रैली करने की तैयारी शुरू हो गई है। बजाप्ता आज ही जदयू नेताओं को इस बारे में जानकारी दी गई है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने कहा है की 24 जनवरी को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के उन चुनिन्दा नेताओं में से एक थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों की सेवा में अर्पित कर दिया। उनके सेवाभाव के कारण ही समाज के हर जाति, हर वर्ग में आज भी उनके प्रशंसक विद्यमान हैं। 

इसीलिए उन्हें जननायक भी कहा जाता है। आगामी 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती है, जिसे एक पर्व की तरह मनाया जाएगा। इस अवसर पर पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान ( एयरपोर्ट के बगल ) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

Jdu ने बिहार के लोगों से अपील किया है कि आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान (एयरपोर्ट के बगल) में आयोजित हो रहे उनकी जयंती कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें तथा उनकी नीतियों व आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। 

Suggested News