बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजीब बात है, अपना घर छोड़ पड़ोसी के घर जाकर लगाई फांसी, परिवार के लोगों ने नहीं जानते क्यों किया ऐसा

अजीब बात है, अपना घर छोड़ पड़ोसी के घर जाकर लगाई फांसी, परिवार के लोगों ने नहीं जानते क्यों किया ऐसा

BHAGALPUR : भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव में एक विवाहिता में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (24 साल)  पति मुकेश साह ऊर्फ खेसारी साह के रूप में की गई है। बताया गया कि महिला का पति से अनबन हुआ था। जिसके बाद उसने अपने पड़ोसी के घर जाकर साड़ी से छत के हुक में फसा फांसी लगा ली। आनन-फानन में परिजन उन्हें सन्हौला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका लक्ष्मी देवी अपने पीछे दो बेटी एवं एक बेटे को छोड़कर गए। दोनो बेटियों की उम्र 7 वर्ष, 4 वर्ष एवं बेटे की उम्र 3 वर्ष बताई जा रही है। 

बातचीत के दौरान मृतका के पति मुकेश साह ने बताया कि उनकी पत्नी को कोई परेशानी नहीं थी। अचानक ऐसी घटना से वे हतप्रभ हैं। उन्होंने बताया कि घर में छोटी बहन की शादी की बात चल रही थी। इसी के सिलसिले मे पैसे की लेनदेन को लेकर अनबन चल रहा था। आज मां बाजार गई थी बाजार से आम लाई थी, जिसे पत्नी और वे दोनों खाए थे। 

घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना मौके पर पहुँची और लाश को अपने कब्जे में लिया। अभी तक इस संदर्भ में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मृतका के माता-पिता के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News