बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी की अजीबो-गरीब परंपराएं, जानिए... कहां भाई की बहन से होती है शादी, तो कहां शादी से पहले दूल्हे की होती है पिटाई

शादी की अजीबो-गरीब परंपराएं, जानिए... कहां भाई की बहन से होती है शादी, तो कहां शादी से पहले दूल्हे की होती है पिटाई

News4nation desk : भारत में विवाह की कई अजीबो-गरीब परंपराएं जिन्हें जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे। आइए आज आपको हम देश के कुछ अजीबो-गरीब वैवाहिक परंपराओं से अवगत कराते हैं।

यहां भाई-बहन में होती है शादी

भाई-बहन के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, इनके बीच शादी की बात आपको हैरान कर देगी। लेकिन फिर भी देश का एक हिस्सा ऐसा है जहां भाई की बहन से ही शादी करवाई जाती है। ऐसा आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में होता है जहां सबसे ज्यादा आदिवासी समाज रहता है। संभवत: इसी कारण से यहां के रीति-रिवाज भी सबसे अलग है।

शादी से पहले दूल्हे की होती है पिटाई

राजस्थान के जोधपुर शहर और इसके आसपास में कुंवारे लड़कों को लाठियों से पीटने का रिवाज है। इन्हें पीटने का काम सुहागन महिलाएं करती हैं। लड़के भी चुपचाप मार खाते हैं। अब इस परंपरा में विदेशी महिलाएं भी शामिल होती हैं।

महिलाएं सज-संवर कर लाठियों से करती हैं पिटाई

महिलाएं सज-संवर कर घरों से लाठियां लेकर निकलती हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कों की पिटाई होती है, अगले एक साल में उनकी शादी हो जाती है। कहा जा सकता है कि शादी से पहले महिलाओं से पिटना जरूरी होती है ताकि शादी के बाद भी अगर दूल्हे को पिटने का अनुभव है तो उसे यह नहीं लगे कि उसने पहले तो ऐसा सोचा भी नहीं था।


Suggested News