बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशासन के रवैये से गुस्साये नाविकों ने जमकर काटा बवाल, सड़क जामकर की आगजनी, देखें वीडियो

प्रशासन के रवैये से गुस्साये नाविकों ने जमकर काटा बवाल, सड़क जामकर की आगजनी, देखें वीडियो

पटना : पटनासिटी में मंगलवार को लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साये लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। गुस्साये लोगों में ज्यादातर नाविक बताये जा रहे हैं। नाविकों ने सड़क जाम कर आगजनी की। नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह में नाविकों ने आगजनी कर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। 


STREET-JAMS-AND-ARSON-BY-ANGRY-SAILORS-IN-PATNACITY2.JPG

बता दें कि बीते सोमवार को सिटी एसडीओ ने पटना डीएम के आदेश पर कच्ची दरगाह में कई नाविकों की नाव को सीज कर लिया था। नाव परिचालन में कई अनियमितताएं मिली थीं, जिसके कारण प्रशासन ने यह कदम उठाया था। रोड जाम कर रहे नाविकों की मांग थी कि जब्त की गयी उनकी नावों को अविलंब छोड़ा जाए। 

वो लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। इधर, जाम की खबर मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर जाम हटाने का प्रयास किया। 

STREET-JAMS-AND-ARSON-BY-ANGRY-SAILORS-IN-PATNACITY3.JPG

इसी पर मौके पर मौजूद लोग भड़क गये और हंगामा बढ़ गया। गुस्साये लोगों ने पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की। बाद में हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया और जाम हटाया। 

<iframe width="100%" height="auto" src="https://www.youtube.com/embed/A41TyeeRDEI" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen></iframe>

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है। 

Suggested News