बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हड़ताल पर गई रसोईयों के लिए बुरी खबर, सेवा होगी समाप्त, नई रसोईयों का किया जायेगा चयन

हड़ताल पर गई रसोईयों के लिए बुरी खबर, सेवा होगी समाप्त, नई रसोईयों का किया जायेगा चयन

PATNA : हड़ताल पर गई मिड-डे-मिल रसोईया-सह-सहायकों के लिए बुरी खबर है। मध्यान भोजन समिति ने उनपर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने और उनकी जगह नये रसोईयों की बहाली का मन बना लिया है। इस बावत निदेशक की ओर से सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों निर्देश जारी किया गया है। 

निदेशक की ओर से जारी किये गये निर्देश में कहा गय़ा है कि रसोईयों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से योजना प्रभावित हो रहा है और कम उम्र वाले बच्चे अपने दैनिक पोषाहार से विंचित हो रहे है। इससे खाद्य सुरक्षा अधिनियम का भी अवहेलना हो रहा है। 

निर्देश में कहा गया है कि हड़ताल पर गए रसोईयों पर अविलंब कार्रवाई करते हुए हड़ताल के दिनों की कटौती कर बाकी राशि का भुगतान कर उन्हें कार्य से हटाते हुए नये रसोईयों का चयन सुनिश्चित करें। साथ ही दो दिनों के अंदर हड़ताल पर गए रसोईया-सह-सहायकों की ऑकंड़ा को विभाग को उपलब्ध कराएं। 

बताते चलें कि बिहार की रसोइयां 7 जनवरी से  अपनी मांगों के लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। रसोईया-सह-सहायकों द्वारा उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाने की मांग की जा रही है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News