बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दक्षिण बिहार के आधा दर्जन जिलों में तेज धूप और लू बरसाएगा कहर, मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट

दक्षिण बिहार के आधा दर्जन जिलों में तेज धूप और लू बरसाएगा कहर, मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट

PATNA : बिहार में तेज धूप और बढ़े हुए तापमान से लोगों को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। प्रदेश के दक्षिण भाग में गर्म और शुष्क हवा के प्रवाह से बीते दो दिनों से लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा व शेखपुरा में लू और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय में बहुत जरूरी नहीं हो तो घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के आधे भाग में पुरवा तो आधे में पछुआ का प्रवाह बना हुआ है। प्रदेश के उत्तरी भाग में पुरवा तो दक्षिण भाग में पछुआ के कारण तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। 24 घंटे के दौरान सूबे के दक्षिण भाग का पारा 43-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। प्रदेश में पछुआ की मजबूत स्थिति और बारिश नहीं होने के कारण पारे में वृद्धि देखी जा रही है। 

बक्सर में नहीं मिल रही राहत

पिछले कई दिन से बक्सर जिले में तापमान  43 डिग्री के करीब बना हुआ है। बीते गुरुवार को भी यहां का तापमान 42.8 डिग्री रहा। वहीं पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 



Suggested News