बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नामी विश्वविद्यालय के छात्र ने प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बदनाम करने का अपनाया ऐसा फार्मूला कि दंग रह गई पुलिस

नामी विश्वविद्यालय के छात्र ने प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बदनाम करने का अपनाया ऐसा फार्मूला कि दंग रह गई पुलिस

Desk: इश्क मोहब्बत और प्यार में ब्रेक अप कोई नई बात नहीं है। लेकिन ब्रेक अप में प्रेमी अपनी प्रेमिका को इस कदर बदनाम करेगा शायद किसी ने सोचा नहीं था। मामला दिल्ली का है जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र का है। जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीए सेकंड ईयर के छात्र को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक लड़की के फ़र्ज़ी प्रोफ़ाइल बनाकर बदनाम करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है। 

आरोपी ने पीड़िता के फेक प्रोफाइल बनाकर उस पर लड़की की फ़ोटो लगाकर और उसका मोबाइल नंबर डालकर अश्लील बातें लिखी। जिसके बाद पीड़िता के पास सैकड़ो फ़ोन आने लगे। आरोपी का नाम उमेश कुमार है। जो संगम विहार इलाके का रहने वाला है। पुलिस की माने तो आरोपी की पीड़िता की बहन के साथ दोस्ती थी। जो इस साल मार्च में टूट गयी थी। आरोपी उमेश को लगता था कि उसकी गर्ल फ्रेंड की बहन ही उनके ब्रेक अप की ज़िम्मेदार है। 

इसलिए बदला लेने के लिए उमेश ने ये साजिश रची। साजिश के साथ ही प्रेमिका की बहन के फ़र्ज़ी अश्लील प्रोफाइल बनाये। उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। जिसके बाद उस लड़की को सैकड़ो फ़ोन आने लगे। लोग अश्लील बातें करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को मामले की जांच दी गयी। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अधिकारियों से पुलिस ने ली मदद। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच साउथ डिस्ट्रिक्ट की साइबर सेल को दी गई है। पुलिस ने तुरंत इंस्टाग्राम और फेसबुक के अधिकारियों को मेल के जरिए मदद मांगी। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध नंबर को सर्वेलेंस पर डाला। जिसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस संगम विहार इलाके में रहने वाले उमेश तक पहुंची। पूछताछ के बाद उमेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफास हो गया। 

Suggested News