बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में छात्र संगठनों ने टायर जलाकर NH को किया जाम, आवागमन बाधित होने से यात्री परेशान

खगड़िया में छात्र संगठनों ने टायर जलाकर NH को किया जाम, आवागमन बाधित होने से यात्री परेशान

खगड़िया. जिले में छात्र संगठनों का आज सुबह से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकरियों ने सड़क पर बैठकर और टायर जलाकर NH-31 को जाम कर दिया है। जिससे खगड़िया-महेशखूंट राष्ट्रीय मार्ग-31 पर आवागमन बाधित हो गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है।

इस जाम से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। यात्री पैदल गंतव्य तक जाने को मजबूर हो रहे है। AISF व NSUI और राजद छात्र विंग के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राजद के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शहर के बाजारों को बंद करा दिया है।

अधिकांश दुकानों पर सुबह से ताला लटकी हुई नजर आ रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कुल मिलाकर जिले में बिहार बन्द का व्यापक असर दिख रहा है। हालांकि आपातकालीन सेवा और रेल मार्ग को नहीं बंद किया गया है।



Suggested News