बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEET 2022 की परीक्षा में शिखर कैरियर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

NEET 2022 की परीक्षा में शिखर कैरियर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

PATNA :  बीते बुधवार को जारी NEET 2022 की प्रवेश परीक्षा में शिखर करियर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। यहां कई छात्रों ने बेहतरीन रैंक हासिल किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अमन आदर्श ने 672 अंक(AIR 1312, कैटेगरी रैंक 317), निधि प्रिया ने 650 अंक (AIR 4309   , कैटेगरी रैंक 2295), तान्या ने 646 अंक(AIR 5192 , कैटेगरी रैंक 601) अंकित ने 636 अंक(AIR 7549 , कैटेगरी रैंक 2756), विवेक ने 632 मार्क्स, रौशन ने 629, स्वाति ने 627, राहुल ने 625, नेहा ने 622, पूजा ने 617, आकांक्षा ने 612, अभिनंदन ने 609, रोहित ने 607, तनिष्का ने 605 अंक प्राप्त किया। इसके अलावा भी संस्थान के कई विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है और 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।

संस्थान के डायरेक्टर अभिषेक झा( फिजिक्स फैकल्टी), डॉ नवीन मिश्रा(जूलॉजी फैकल्टी),आशुतोष झा (केमिस्ट्री फैकल्टी) ने संयुक्त रूप से  सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा उनकी सफलता के रूप में आज सामने आया है। सफल विद्यार्थियों को डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों की सफलता पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। 

नए बैच में हो रहा एडमिशन

संस्थान के डायरेक्टर अभिषेक झा ने बताया कि NEET 2023 और 2024 की तैयारी के लिए संस्थान में 10वीं 11वीं और 12वीं पास बच्चों के लिए फ्रेशर ,फाउंडेशन और टारगेट बैच में नामांकन हो रहा है। जिन विद्यार्थियों को नीट 2022 में 450 से अधिक अंक आए हैं उनके लिए अचीवर बैच में विशेष व्यवस्था की गई है। 100% तक स्कॉलरशिप की व्यवस्था है।

Suggested News