बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम रेलवे स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाये नारे

सासाराम रेलवे स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाये नारे

सासाराम. जिले के रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। सासाराम रेलवे स्टेशन के समक्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

धरना पर बैठे युवाओं ने कहा कि यह सरकार छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ जहां सरकार वैकेंसी नहीं निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर जो रिक्तियां निकल रही है, उस पर भी सरकार की एजेंसियों की टेढ़ी नजर है। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। 

छात्रों ने कहा कि जिस प्रकार रेलवे भर्ती बोर्ड अपने नियमों में बदलाव कर छात्रों के बीच असंतोष की भावना भड़का रहा है। अगर समय रहते ही सरकार, रेलवे तथा आरआरबी अपने रवैए में सुधार नहीं करता है, तो पूरे देश में छात्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।


Suggested News