बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ठिठक गया कांग्रेस नेतृत्व, कीर्ति आजाद नहीं बन पाए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

ठिठक गया कांग्रेस नेतृत्व, कीर्ति आजाद नहीं बन पाए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को झटका लगा है। अध्यक्ष पद पर कीर्ति आजाद के नाम की काफी चर्चा थी लेकिन सुभाष चोपड़ा को अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ है। कांग्रेस नेतृत्व ने क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि हाल ही में आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की संभावना संबंधी खबरें आई थीं जिसके बाद पार्टी नेताओं के एक धड़े ने इसका विरोध किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया था। घोषणा ही शेष थी और अचानक एक बड़े कांग्रेस नेता की सलाह पर रुक गई।वहीं कीर्ति आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना न तो अजय माकन को अच्छा न लग रहा था और न ही शीला दीक्षित के खेमे को। सूत्र बताते हैं अरविंदर सिंह लवली समेत अन्य भी इसे ठीक नहीं मान रहे हैं।

 वहीं कांग्रेस के एक वर्ग ने कीर्ति आजाद को अध्यक्ष बनाने के फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। कांग्रेस के नेताओं का तर्क है कि कीर्ति आजाद बाहरी हैं। साथ ही, उन्हें कांग्रेस की रीति, नीति की ढंग से जानकारी नहीं है और न ही वे कांग्रेस के कल्चर को समझते हैं। कीर्ति को खारिज करने के पीछे कांग्रेस नेताओं का एक तर्क यह भी है कि वह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए हैं। इसलिए अध्यक्ष पद परोस देने से पार्टी के पुराने नेता की उपेक्षा जैसा गलत संदेश जाएगा।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद लंबे दिनों से खाली था। इस साल 20 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के देहांत के बाद यह पद रिक्त हो गया था। दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा के नाम पर मुहर लगाया।


Suggested News