बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इतनी सस्ती जिंदगी! मामूली विवाद में मार दी गोली

इतनी सस्ती जिंदगी! मामूली विवाद में मार दी गोली

नालंदा: जिले में नाली व गली के मामूली विवाद के बाद गुजरी रात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। खबर के अनुसार सरमेरा थाना के बेलदारिया गांव में त्रिलोकी यादव तथा दिनेश यादव के बीच पिछले कई माह से नाली व गली को लेकर विवाद चल रहा था। 

मंगलवार की रात्रि दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। बढ़ते विवाद में ही त्रिलोकी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक दिनेश कुमार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। 

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ गांव में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लेकर। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 



Suggested News