बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश का ऐसा सीएम, जिसे महज कुछ ही घंटों में छोड़नी पड़ी कुर्सी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तर प्रदेश का ऐसा सीएम, जिसे महज कुछ ही घंटों में छोड़नी पड़ी कुर्सी, पढ़िए पूरी खबर

UP DESK : उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश में जुट गयी है। हालाँकि पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर है। जहाँ सात चरणों में विधानसभा की 403 सीटों पर चुनाव होंगे। 10 मार्च को मतों की गणना की जाएगी। जबकि 14 मई को योगी सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हालाँकि इस राज्य की राजनीति के कई किस्से हैं, जो काफी मजेदार हैं। ऐसा ही मामला 1998 में आया था। जब यहां के एक मंत्री को रातोंरात मुख्यमंत्री बना दिया गया था। लेकिन कुछ घंटों के बाद उस मुख्यमंत्री को अपना पद छोड़ना पड़ा था।

यह वाकया है 21 फरवरी 1998 का। जिस उत्तर प्रदेश की राजनीति में “वन डे वंडर” यानी एक दिन का चमत्कार कहा जाता है। इस दिन के एक घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश के सियासत में भूचाल ला दिया था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री थे भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह। इसी दिन सूबे के राज्यपाल रोमेश भंडारी ने कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। उन्हें हटाने के बाद अचानक रात्रि के साढे दस बजे कल्याण सिंह के मंत्रिमंडल के एक मंत्री जगदम्बिका पाल को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी गयी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सियासत में भूचाल आ गया। 

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गया। यहां तक की पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी भी धरना पर बैठ गए। पार्टी के नेता इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए। जहाँ अगले दिन सुबह मामले की सुनवाई की गयी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राज्यपाल के फैसले को निरस्त कर दिया और कल्याण सिंह को उनका पद वापस करने का निर्णय सुनाया। फैसला आते ही कल्याण सिंह सचिवालय पहुँच गए, जहाँ मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल पहले से मौजूद थे। कोर्ट के फैसले के मुताबिक उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी। कल्याण सिंह फिर मुख्यमंत्री बन गए। जिन्हें पांच दिनों के भीतर विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना था। अगले पांच दिनों में उन्होंने अपना बहुमत साबित कर दिया और उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार चलने लगी।

Suggested News