एक डीएम ऐसा भी ! जमीन पर स्कूली बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना, मिड डे मिल की जानी जमीनी हकीकत
KATIHAR : राज्य सरकार के निर्देश पर कटिहार के जिला पदाधिकारी उदयन मिश्र आज रौतारा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में पठन-पाठन, मध्यान भोजन , विद्यालय के रख रखाव और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पहुंचे। जहां जिला पदाधिकारी उदयन मिश्र विद्यालय के हर एक पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित शिक्षक कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दिया।
डीएम ने विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान खुद जमीन पर बैठकर बच्चो के साथ भोजन किया और मध्यान भोजन के गुणवत्ता की जांच भी की। गौरतलब है कि इससे पहले भी कटिहार के जिला पदाधिकारी कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया है।
जिसमें कभी वह बेंच के पिछली कतार पर बैठकर शिक्षकों के पठन-पाठन का जायजा लेते दिखे थे। लेकिन आज फिर जब वो माध्यमिक उच्च विद्यालय रौतरा पहुंचे वहां भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए खुद जमीन पर बैठकर खाना खाया।