बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हवश की आग में इस कदर हुआ पागल, 75 वर्ष की वृद्धा को बनाया शिकार

हवश की आग में इस कदर हुआ पागल, 75 वर्ष की वृद्धा को बनाया शिकार

BEGUSARAI : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक द्वारा दादी की उम्र की महिला को अपनी हवश का शिकार बनाया गया है। घटना में घायल वृद्धा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय महिला को एक युवक ने हवश का शिकार बनाया। युवक ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वह घर के बगल में ही एक बगीचे से पत्ते चुन रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बगीचे मे घायल पड़ी वृद्धा को स्थानीय लोग आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भर्ती कराया। पीड़िता ने बताया कि वह बगीचे में पत्ता चुन रही थी। उसी दौरान एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। 

इस मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर कुंदन सिंह ने बताया कि 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस दुष्कर्म की पुष्टि हो पायेगी। मामले की जांच की जा रही है। 

बेगूसराय से धनंजय झा की रिपोर्ट

Suggested News