बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत का ऐसा गाँव जहाँ हर व्यक्ति दो देशों का नागरिक, लोग खाते एक देश और सोते दूसरे में हैं, पढ़िए पूरी खबर

भारत का ऐसा गाँव जहाँ हर व्यक्ति दो देशों का नागरिक, लोग खाते एक देश और सोते दूसरे में हैं, पढ़िए पूरी खबर

N4N DESK : भारत से कई देशों की सीमाएं मिलती हैं। कहीं कहीं स्थिति यह है की लोग भारत में रहते हैं और उनके रिश्तेदार दुसरे देश में चले गए हैं। कई गावों के लोगों की जमीन दुसरे देश में भी मौजूद हैं। लोगों के धार्मिक स्थल भी सीमा पार हो गए हैं। जिससे धार्मिक गतिविधियों के लिए उन्हें पड़ोसी देश में जाना पड़ता है। ऐसा ही एक गाँव नागालैंड में है। जहाँ लोग भारत में खाना खाते हैं और सोने म्यांमार में जाते हैं। यह गाँव नागालैंड के मोन जिले में स्थित है। लोंगवा नामक इस गांव के बीच से ही भारत-म्यांमार सीमा गुजरती है। इस वजह से लोंगवा गांव के निवासियों को दोहरी नागरिकता का लाभ मिलता है और उन्हें स्वतंत्र रूप से घूमने की आजादी भी मिली हुई है। यहां के लोगों को सीमा पार करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। कुछ घरों का बेडरूम भारत में और किचन म्यांमार में मौजूद है।

बताया जाता है की घने जंगलों के बीच बसा लोंगवा गाँव म्यांमार की सीमा से सटा हुआ भारत का आखिरी गांव है। 1960 के दशक तक गांव में सिर का शिकार एक लोकप्रिय प्रथा रही है। गांव के कई परिवारों के पास पीतल की खोपड़ी का हार है, जिसे वे एक महत्वपूर्ण मान्यता के रूप में मानते हैं। हार को युद्ध में जीत का प्रतीक माना जाता है। यहां अफीम का सेवन भी काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसकी खेती गांव में नहीं की जाती है बल्कि म्यांमार से सीमा पार तस्करी की जाती है।

बात इस गाँव की खूबसूरती की करें तो लोंगवा गांव के प्राकृतिक नजारे और भी आकर्षक हैं। यह पूर्वोत्तर भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लोंगवा का शांत वातावरण और यहां की हरी भरी हरियाली लोगों का दिल जीत लेती है। प्रकृति के आकर्षण के अलावा, लोंगवा में नागालैंड साइंस सेंटर, डोयांग नदी, शिलोई झील, हांगकांग मार्केट और कई अन्य पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं। नागालैंड राज्य परिवहन निगम की बसों से मोन जिले तक पहुंच सकते हैं और फिर लोंगवा के लिए कार किराए पर मिल जाती है।

Suggested News