बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे सुधाकर सिंह, कहा 2006 में लाया काला कानून, खत्म कर दिया मंडी

मंत्री पद से इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे सुधाकर सिंह, कहा 2006 में लाया काला कानून, खत्म कर दिया मंडी

KAIMUR : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इस्तीफा देने के बाद लगातार मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कैमूर में आयोजित अभिनन्दन समारोह में पहुंचे सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। 


उन्होंने कहा की किसानों के आन्दोलन के बाद देश तीन काले कृषि बिल से आज़ाद हो गया। लेकिन बिहार न जाने कब काले कानून से आज़ाद होगा। उन्होंने कहा की 2006 में काला कानून आया था की बिहार में मंडी कानून नहीं रहेगा। इस कानून से किसको तकलीफ था। इससे केवल ट्रेडर को तकलीफ था। कारण यह था की ट्रेडर को एक प्रतिशत टैक्स देना था। 

सुधाकर सिंह ने कहा की आज हर सामान पर अमीर गरीब सब 20 प्रतिशत तक टैक्स दे रहा है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अनाज पर केवल एक प्रतिशत टैक्स देने में ट्रेडर को आपति थी। 

उन्होंने कहा की बिहार में तीन कृषि कानून लाये गए। इस पर तीन लाख करोड़ रूपये खर्च किए गए। मैं नहीं कहता की घोटाला हुआ है। लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए की तीन लाख खर्च कर बिहार में अंजाम का उत्पादन क्यों नहीं बढ़ा।   

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News