बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर के मशहूर सुधीर गौतम पहुंचे एमएस धोनी के घर रांची, उठाया लंच का लुत्फ

मुजफ्फरपुर के मशहूर सुधीर गौतम पहुंचे एमएस धोनी के घर रांची, उठाया लंच का लुत्फ

PATNA : भारत के चर्चित क्रिकेट प्रशंसक सुधार कुमार गौतम अब सेलिब्रेटी का दर्जा हासिल कर चुके हैं। वे बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उनकी छवि वैसे तो सचिन के प्रंशसक के रूप में है लेकिन वे शुक्रवार को माही के फैन के रूप में सामने आये। वे महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्महाउस पहुंचे। धोनी ने क्रिकेट के इस मशहूर फैन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

SUDHIT-OF-MUZAFFARPUR-ARRIVED-AT-MS-DHONI-FAMOUS-FARMHOUSE3.jpg

एक दरियादिल मेजबान की तरह धोनी ने अपने खास मेहमान सुधीर कुमार गौतम का सत्कार करने में कोई कमी नहीं रखी। सुधीर ने धोनी के परिवार के साथ भोजन का आनंद उठाया। उन्होंने धोनी के विशाल और खूबसुरत फार्महाउस का एक पर्यटक की तरह मुआयना किया। सुधीर कुमार गौतम ने अपनी इस यादगार यात्रा की तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की हैं। इस स्वागत-सत्कार के लिए सुधीर ने धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के प्रति आभार प्रगट किया है। उन्होंने लिखा है- धन्यवाद, एमएस धोनी और साक्षी दी। मैं इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

SUDHIT-OF-MUZAFFARPUR-ARRIVED-AT-MS-DHONI-FAMOUS-FARMHOUSE2.jpg

दुनिया के धुरंधर क्रिकटरों में शुमार महेन्द्र सिंह धोनी आइपीएल-11 का खिताब जीतने के बाद इन दिनों रांची के अपने आलिशान घर में आराम फरमा रहे हैं। इस दौरान सुधीर कुमार गौतम उनसे मिलने पहुंचे थे। धोनी का फार्महाउस रांची शहर से थोड़ी दूर रिंग रोड पर बना है।

सुधीर कुमार गौतम, सचिन तेंदुलकर की वजह टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का जाना –पहचाना चेहरा हैं। वे तेंदुलकर के प्रिय प्रशंसक हैं, इस लिए भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी उनसे बहुत स्नेह रखते हैं। 

Suggested News