बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने CM पद की ली शपथ, समारोह में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता रहे मौजूद

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने CM पद की ली शपथ, समारोह में राहुल-प्रियंका समेत कई नेता रहे मौजूद

Desk. हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह रिज मैदान में हुआ।

बता दें कि लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई। शनिवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। वहीं प्रतिभा सिंह के करीबी मुकेश अग्निहोत्री का नाम डिप्टी सीएम के लिए घोषित की गयी। रिज मैदान में शपथ लेंगे। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।

हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही नये मुख्यमंत्री को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की सीएम दावेदारी कर रही थीं। हालांकि विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे।

Suggested News