बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा के समानांतर बनी 'शैडो गवर्नमेंट'; डॉ. सुमन लाल ने सीएम पद की ली शपथ

बिहार विधानसभा के समानांतर बनी 'शैडो गवर्नमेंट'; डॉ. सुमन लाल ने सीएम पद की ली शपथ

Patna : बिहार में बुधवार को एक ओर जब विधानसभा में अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा था तो वहीँ दूसरी तरफ पटना में एक दूसरी बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा था. जी हां यह सरकार बिहार की एनडीए सरकार के समानांतर काम करेगी। इसे 'शैडो गवर्नमेंट' कहा जायेगा। इस सरकार की मुख्यमंत्री पटना की डॉ. सुमन लाल को बनाया गया है। उन्हें रिटायर्ड एडीजे बीरेंद्र पाठक ने पद के प्रति कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई।

क्या होता है 'शैडो गवर्नमेंट'

यह असल में सिविल सोसाइटी के द्वारा बनायी गई एक तरह की समानांतर सरकार है, जो राज्य के एक आदर्श सरकार की छवि दिखाती है। बिहार में 'जागो' नाम की संस्था के अंतर्गत इस 'शैडो गवर्नमेंट' का गठन किया गया है। इस संस्था के संयोजक गगन गौरव के अनुसार पिछले तीन माह से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा था। इस 'शैडो गवर्नमेंट' के माध्यम से बिहार के लिए भविष्य की संभावनाओं को इसकी क्षमता और सकारात्मक पक्ष के साथ सामने लाया जाएगा।


बिहार में 'शैडो गवर्नमेंट' के उद्देश्य क्या होंगे

इस बारे में गगन गौरव कहते हैं - एक आदर्श सरकार की कार्य-योजना, कार्य-पद्धति और नीतियों का मॉडल हमलोग प्रस्तुत करेंगे। बिहार के विकास के अवरोधक विन्दुओं एवं इसके संगत समाधान को सरकार एवं जनता के सामने रिसर्च एवं व्यवहार के आधार पर पब्लिश किया जाएगा।

सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

बिहार विधानसभा के सत्र 2020-25 के लिए बनी इस समानांतर 'शैडो गवर्नमेंट' में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 31 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण कराया गया। सभी को रिटायर्ड एडीजे बीरेंद्र पाठक ने पद के प्रति कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. सुमन लाल ने कहा कि 'शैडो गवर्नमेंट' आमजनों एवं सरकार को जगाने के लिए है। हमलोग पूरी ईमानदारी, दृढ़ता और मेहनत से बिहार को उन्नत बनाने के फार्मुले को सरकार और आमजनों के सामने रखेंगे। उपमुख्यमंत्री के पद पर प्रो. देवाज्योति मुखर्जी को शपथ दिलाई गई। उनके पास उद्योग, पर्यटन एवं लाइफ स्किल प्रभार भी होगा। उन्होंने कहा कि कई देशों में 'शैडो गवर्नमेंट' की परंपरा है। भारत में तीन बार इसका प्रयोग हुआ है। बिहार में पहली बार हमलोग यह प्रयोग करने जा रहे हैं। हम पूरे पांच वर्षों तक इसे निष्ठापूर्वक चलायेंगे।


Suggested News