बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुनील अरोड़ा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे कामकाज

सुनील अरोड़ा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे कामकाज

NEWS4NATION DESK : पूर्व आईएएस और चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुनील अरोड़ा को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। अरोड़ा 2 दिसंबर को ओपी रावत की जगह लेंगे। इसके साथ ही 11 दिसबंर को 5 राज्यों के चुनावों के नतीजें अरोड़ा की निगरानी में जारी होंगे।
 
 31 अगस्त 2017 को नियुक्त गया था चुनाव आयुक्त
पूर्व आईएएस अधिकारी 62 वर्षीय सुनील अरोड़ा को 31 अगस्त 2017 को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। जुलाई 2017 में नसीम जैदी के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत होने के बाद तीन सदस्यीय आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली पड़ा था।
 

कई महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके है कार्य
 अरोड़ा इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालयों में सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राजस्थान कैडर के 1980 बैच आईएएस अरोड़ा ने पांच साल तक भारतीय एयरलाइंस के मुख्य प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। 

बता दें कि संविधान के मुताबिक, चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त छह साल तक और 65 वर्ष की उम्र तक इस पद पर रह सकते हैं।

 

 

Suggested News