बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबली विधायक अनन्त के करीबी रणवीर को छुड़ाने के लिये समर्थकों ने किया पुलिस पर हमला,13 गिरफ्तार

बाहुबली विधायक अनन्त के करीबी रणवीर को छुड़ाने के लिये समर्थकों ने किया पुलिस पर हमला,13 गिरफ्तार

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी रणवीर यादव को गिरफ्तार करने के दौरान उसे छुड़ाने के लिये पुलिस बल पर जमकर पथराव किये जाने का मामला मामला सामने आया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमे कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटना मोकामा थाना क्षेत्र में रणवीर यादव को छुड़ाने की हुई कोशिश में हुई है।  

बताया जा रहा है कि पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस छापेमारी के लिये जा रही थी। पुलिस बल का पीछा कुछ फोर व्हीलर और बाइकर्स करने लगे। पुलिस के अनुसार आठ फोर व्हीलर औऱ दर्जनों बाइकर्स  पुलिस की गाड़ियों का पीछा कर रहे थे। 

पुलिस के अनुसार हमलावर पंडारक थाना से ही पुलिस का पीछा कर रहे थे। इस हमले में पुलिस बल के द्वारा घायल होने के बाबजूद दिलेरी दिखाते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया  है। फिर भी दर्जनों लोग फरार होने में सफल रहे। हमले में पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पथराव भी किया गया है।

रणवीर यादव से मिले सुराग के आधार पर पुलिस अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए जा रही थी। कुछ ही दिन पूर्व पुलिस ने लल्लू मुखिया के घर इश्तेहार भी चस्पा दिया था। बावजूद वो पुलिस से आँख मिचौली खेल रहा है।

पुलिस सूत्रों की माने तो लल्लू मुखिया पर पुलिस पर पथराव की साजिश का शक है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News