बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छात्राओं की पिटाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा ऐसा नहीं चलेगा

छात्राओं की पिटाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा ऐसा नहीं चलेगा

NEWS4NATION DESK : सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं की पिटाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि यहां मामला काफी गंभीर है। छेड़खानी का विरोध करने पर छात्राओं के साथ मारपीट किया जाना चिंता का विषय है। ऐसा नहीं चलेगा। 

बताते चले कि सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल के डपरखा स्थित बालिका कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राएं मनचलों द्वारा दीवार पर अपशब्द लिखने से परेशान थीं। छात्राओं द्वारा जब इस बात का विरोध किया तो मनचलों के अभिभावकों ने उनकी स्कूल में घुस कर पिटाई कर दी। इस घटना में लगभग 55 बच्चियां घायल हो गईं, जिनमें से  30 बच्चियों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, त्रिवेणीगंज में चल रहा है।

ग्रामीणों ने, जिनमें महिलायें और बच्चे भी शामिल थे, लाठी, ईंट, डंडा से विद्यालय की बच्चियों पर हमला किया जिसमें सभी बच्चियां घायल हो गईं थी। जिनमें अब भी कई की हालत गंभीर है। 

घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जहां स्कूल कैंपस में कैंप कर रही है। वहीं अबतक  इस मामले में  कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Suggested News