बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोरवा प्रखंड स्तरीय निजी विद्यालय संघ का हुआ गठन, सुरेश कुमार निषाद बने अध्यक्ष

मोरवा प्रखंड स्तरीय निजी विद्यालय संघ का हुआ गठन, सुरेश कुमार निषाद बने अध्यक्ष

PATNA : आज जीनियस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अजय कुमार के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. जिसमें मोरवा प्रखंड स्तरीय निजी विद्यालय संघ का गठन किया गया. सभी विद्यालय संचालक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जीनियस पब्लिक स्कूल के संचालक सह विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद को इस संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. 

जागृति पब्लिक स्कूल मरीचा के संचालक आशीष कुमार को सचिव पद पर नियुक्त किया गया एवं जय मां शिक्षण संस्थान बाजीतपुर के संचालक अजय कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया. 

इस संगठन का विस्तार संपूर्ण बिहार प्रदेश स्तर पर किया जाएगा और अभी तक निजी विद्यालय के प्रति जो सरकार का रवैया है उसके विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई लड़ा जाएगा. बिहार सरकार अभी तक निजी विद्यालय पर अपनी नियमावली का डोज दिन प्रतिदिन लादने का काम कर रही है. 

लेकिन शिक्षा विभाग के संविधान के हिसाब से 25% जो बच्चों को पढ़ाने वाले स्कूल को अभी तक किसी प्रकार की राशि उपलब्ध नहीं करा सकी है. इस बैठक में मुख्य रूप से श्यामलाल राय, आलोक कुमार शाह के साथ कई संचालक उपस्थित थे.  

Suggested News