बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरेंडर! जातिगत जनगणना पर बुलाई गई सर्वदलीय मीटिंग में शामिल होगी BJP, सरकार ने कल ही बता दिया था आज भाजपा ने किया स्वीकार...

सरेंडर! जातिगत जनगणना पर बुलाई गई सर्वदलीय मीटिंग में शामिल होगी BJP, सरकार ने कल ही बता दिया था आज भाजपा ने किया स्वीकार...

पटना. बिहार में जातीय जनगणना को लेकर 1 जून को सर्वदलीय बैठक होगी। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में होगी। इसमें बिहार भाजपा के नेता भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आगामी एक जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा भाग लेगी। जायसवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 1 जुन को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। भारतीय जनता पार्टी भी उसमे भाग लेगी।"

भाजपा का सरेंडर!

वहीं संजय जायसवाल के इस ट्वीट से बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि जातीय जनगणना पर बिहार भाजपा झुक गयी है! भाजपा को आखिरकार नीतीश की बात माननी पड़ी। वहीं जायसवाल के इस ट्वीट से एक और सवाल उठाया जा रहा है कि जायसवाल ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने की जानकारी देने में देरी कर दी। जिसकी जानकारी जायसवाल बुधवार को दे रहे हैं, वह जानकारी जदयू ने मंगलवार को ही दे दी थी कि सर्वदलयी बैठक में सभी दल के नेता शामिल हो रहे हैं।

इस बैठक के बारे में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया था कि राज्य में जाति अधारित जनगणना कराने के लिए सभी दलों के नेताओं की बैठक 1 जून को होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी दलों के नेताओं से बात हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस बैठक को शीघ्र किये जाने का ऐलान किया था।

भाजपा की बैठक

इससे पहले चर्चा यह थी कि जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की बैठक 27 मई को होने वाली है। लेकिन सभी पार्टी में इसको लेकर सहमत नहीं बन पाने के कारण इसकी तिथि को आगे बढ़ाया गया। बता दें कि सोमवार को ही जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी की गुप्त बैठक थी। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि 27 तारिख की तिथि निर्धारित होने की वजह से भाजपी की बैठक हुई। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि जातीय जनगणना को लेकर नीतीश अड़ गये थे और उन्होंने कैबिनेट बैठक को भी टाल दिया।

Suggested News