बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्ट DSP के तीन ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति केस में हो रही कार्रवाई

भ्रष्ट DSP के तीन ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति केस में हो रही कार्रवाई

पटना. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने डीएसपी बीके राउत के ठिकानों पर छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार निगरानी ब्यूरो डीएसपी के बोधगया स्थित ऑफिस और पटना के दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना के दिनकर गोलबंर और अशोकपुरी (राजा बाजार) स्थित ठिकानों पर रेड चल रही है।

आय से अधिक संपत्ति पर कार्रवाई

आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने केस दर्ज किया। इसके बाद निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद धावा दल ने डीएसपी के तीन ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि डीएसपी विनोद कुमार राउत ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से संपत्ति दर्ज की है।

विवादों से पुराना नाता

विनोद कुमार राउत का विवादों से पुराना नाता रहा है। झारखंड के धनबाद में बतौर थानेदार और फिर झाझा में प्रतिनियुक्ति के दौरान भी इन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच निगरानी को दी गई थी। पिछले साल बालू के अवैध खनन मामले में चार एसडीपीओ को हटाने के बाद इनका पदस्थापन सासाराम किया गया था, इस पर भी सवाल उठे थे। बाद में युवती से बातचीत के वायरल वीडियो को लेकर भी इनकी बदनामी हुई, जिसके बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में तबादला कर दिया गया।

युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल

पिछले साल डीएसपी बीके राउत के ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें दावा किया जा रहा था कि वे युवती से अश्‍लील बातचीत कर रहे थे। इस पर खूब हंगामा भी हुआ था। इसको लेकर रोहतास के भाजपा सांसद छेदी पासवान ने भी डीएसपी के खिलाफ बीते वर्ष सात दिसंबर को सीएम से पत्र लिखकर शिकायत की थी। उनपर भ्रष्‍टाचार, अपराध को बढ़ावा देने और अमर्यादित आचरण का आरोप लगाया गया था।


Suggested News