बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर: DFO के ठिकाने पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति केस में रेड....

बड़ी खबर: DFO के ठिकाने पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति केस में रेड....

SUPAUL : निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुपौल में पदस्थापित डीएफओ ( वन प्रमंडल पदाधिकारी) सुनील कुमार शरण के आवास पर छापेमारी की है। निगरानी की टीम ने सदर बाजार के चकला निर्मली स्थित डीएफओ के आवास पर छापेमारी की है। 

जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ निगरानी थाने पटना में आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर 28 अप्रैल को एक केस दर्ज हुआ था। इसी के अनुसंधान के क्रम में  पटना में जांच के बाद निगरानी की टीम सुपौल पहुंची और यहां सबसे पहले उनके कार्यालय फिर उनके आवास पर जांच की गई। जहां डेढ़ लाख की नकदी, जेवरात और पटना में करोड़ों रुपए के फ्लैट के कागजात मिले हैं। 

मौके पर मौजूद निगरानी की टीम के डीएसपी ने बताया कि उनके 12  बैंक खाते के कागजात को भी सीज किया गया है। निगरानी की टीम करीब 2 घंटे तक यहां पर रहकर पूरी जांच कर रही है।

सुपौल से सुभाष चन्द्र की रिपोर्ट 

Suggested News