बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर के आपूर्ति अधिकारी के ठिकाने पर पहुंची विशेष निगरानी की टीम, 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में RAID

समस्तीपुर के आपूर्ति अधिकारी के ठिकाने पर पहुंची विशेष निगरानी की टीम, 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में RAID

PATNA/SAMASTIPUR : बिहार के एक और भ्रष्ट अफसर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  सरकारी पद का दुरुपयोग कर 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई ने समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर छापा मारा है। विशेष निगरानी कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार पर आरोप है कि उन्होंने आने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी है। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने इनके खिलाफ जाल बिछाना शुरू किया। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद शुक्रवार की सुबह एसयूवी की दो टीमों ने नवीन कुमार के समस्तीपुर और बेगूसराय के आवास पर एक साथ धावा बोला। 

इससे पहले इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा किया गया।

Suggested News