बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Surya Grahan: इस दिन लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें आप पर क्या होगा असर

Surya Grahan: इस दिन लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें आप पर क्या होगा असर

Surya Grahan: साल 2024 पितृ पक्ष के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल दो ग्रहण पड़ चुके हैं। अब एक और सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण यानी साल का चौथा ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यह अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, दक्षिणी अमेरिका, पेरू, आर्कटिक और फिजी आदि देशों में देखा जा सकेगा।

चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल सूर्य ग्रहण से 8 घंटे पहले लग जाता है और इसमें कुछ धार्मिक नियमों का पालन करना होता है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच एक खास तरह से आने के कारण माना जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।

नोट: सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना हानिकारक हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण को विशेष चश्मे से ही देखना चाहिए।

Editor's Picks