बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत सिंह राजपूत और रिया के बीच मौत से कुछ दिनों पहले हुई थी मारपीट, स्टॉफ ने किया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत और रिया के बीच मौत से कुछ दिनों पहले हुई थी मारपीट, स्टॉफ ने किया खुलासा

DESK : सुशांत डेथ मिस्ट्री में एक और खुलासा हुआ है। 8 जून काे सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बीच मारपीट हुई थी। दाेनाें के बीच तीखी झड़प भी हुई थी जिसकी आवाज सुशांत के स्टाफ ने भी सुनी थी। सूत्राें के अनुसार मारपीट की वजह दाेनाें के परिवार काे लेकर हाेने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद ही रिया, सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट से चली गई और सुशांत का माेबाइल नंबर तक ब्लाॅक कर दिया।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कुछ दिनाें पहले खुलासा किया था कि दाेनाें के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि रिया भी डिप्रेशन में थी। रिया ने यह बात पूछताछ में मुंबई पुलिस काे बताई थी। रिया ने पुलिस काे सुशांत की बीमारी के बारे में भी जानकारी दी थी। सुशांत का जाे इलाज चल रहा था, उसका प्रिस्क्रिप्शन भी पुलिस काे रिया ने दिया था।
पिछले दिनाें सुशांत के माेबाइल का सीडीआर भी आया था। इसमें 8 जून से 14 जून तक दाेनाें के बीच बातचीत नहीं हुई थी। सुशांत ने सिर्फ दो कॉल लगाए थे। दोनों उनकी बहनों के थे। इस दौरान 9 इनकमिंग कॉल सुशांत के माेबाइल पर थे।

 झगड़े की बात मीतू को भी बताई थी
पटना पुलिस की टीम जांच करने के लिए जब मुंबई गई और सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की ताे उन्हाेंने कहा था कि रिया ने 8 जून काे सुशांत से झगड़े की बात कही थी। मीतू ने पुलिस काे बताया था कि रिया ने 8 जून काे काॅल कर यह जानकारी दी थी। उसके बाद मीतू 8 जून काे ही सुशांत के पास चली गई और 12 जून काे वहां से अपने घर लाैट गईं। करीब 12 दिन पहले बिहार पुलिस से पूछताछ में सुशांत की बहन मीतू ने भी अपने भाई और रिया के बीच हुए झगड़े की बात कही थी।

मीतू ने बताया था कि 8 जून को रिया ने उन्हें कॉल करके कहा था कि उनकी सुशांत से लड़ाई हो गई है। 14 जून की दोपहर सुशांत अपने फ्लैट में पंखे से लटके हुए पाए गए थे पर रिया वहां नहीं पहुंची थीं। रिपाेर्ट के मुताबिक रिया ने न सुशांत के परिवार के किसी सदस्य को फोन किया और न ही उनके घरेलू स्टाफ से संपर्क करने की कोशिश की। कूपर हॉस्पिटल में जहां सुशांत का पाेस्टमार्टम हुआ, वहां रिया गई थी।

Suggested News