बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत केस : महाराष्ट्र सरकार के पक्ष में खुलकर सामने आई कांग्रेस, कहा- संविधान दोबारा पढ़ें नीतीश कुमार

सुशांत केस : महाराष्ट्र सरकार के पक्ष में खुलकर सामने आई कांग्रेस, कहा- संविधान दोबारा पढ़ें नीतीश कुमार

 News4nation desk : सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस अब पूरी तरह से राजनीतिक मामला बनता जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कांग्रेस जबरन अपना टांग अड़ा रही है। वह इस मामले पर कांग्रेस खुलकर महाराष्ट्र सरकार के पक्ष में आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है 

उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बिहार सरकार के आरोप पर बड़ा पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज मंगलवार को जैसलमेर में कहा कि बिहार सरकार महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती।

वहीं इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि इस देश का संविधान और कानून यह कहता है किसी प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदेश की सरकार की है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है।

सुरजेवाला ने राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल एसओजी की हरियाणा में हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, 'राजस्थान की एसओजी जब हरियाणा गई तो उसने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह उस संबद्ध प्रदेश की पुलिस से संपर्क करे, उनका सहयोग ले। यह नहीं कि कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा दे।'

वहीं उन्होंने बिहार के सीएम पर तंज कसते हुए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संविधान दोबारा पढ़ना चाहिए। नीतीश कुमार या बिहार की सरकार जबरन पुलिस भेज कर महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र यानी परिधि के अंदर दखलअंदाजी नहीं कर सकते क्योंकि अगर एक प्रांत की पुलिस दूसरे प्रांत के अंदर जाकर जांच करेगी तो फिर अराजकता फैल जाएगी। सुरजेवाला ने कहा कि ऐसे मामलों में दूसरे राज्य की पुलिस से संपर्क कर सहयोग लेना चाहिए।

बता दें सुशांत सुसाइड मामले की जांच के लिए मुंबई गए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को वहां जबरन क्वारेंटाइन किया गया है। जिसपर सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि यह अच्छा नहीं हुआ। वहीं उन्होंने आज इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। 


Suggested News