बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में उठने लगी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग, सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता

बिहार में उठने लगी सुशांत को न्याय दिलाने की मांग, सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्ता

Patna : सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए इस वक्त पूरा देश एकजुट है। देश के अलग-अलग हिस्सों में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मसौढ़ी के मेन रोड में जाप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अर्थी के साथ विरोध मार्च निकाला। 

इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। इस केस की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। 


जाप कार्यकर्ताओं का कहना है कि उद्धव ठाकरे की सरकार मुंबई में तानाशाह के रूप में काम कर रही है। ना तो मुंबई की पुलिस से खुद पूरे मामले की अच्छी तरीके से जांच कर रही है और ना ही उसमें किसी अन्य संस्था को निष्पक्ष जांच करने में मदद ही कर रही है। कार्यकर्ताओं ने यह साफ कहा है कि मुंबई पुलिस को बिहार पुलिस के साथ किए गए बर्ताव का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि ठीक 5 दिन पहले बिहार से एक स्पेशल टीम सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंची थी। जांच करने पहुंची बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने बुरा बर्ताव किया था। यहां तक की इस पूरे केस से जुड़ी  दस्तावेज भी मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को नहीं दिए। हालांकि अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। सीबीआई ने दोनों राज्यों की पुलिस को निर्देश दिए है कि सारे सबूत उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

Suggested News