बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस को मिला सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड का साथ, दे दी अपनी कार जगुआर

बिहार पुलिस को मिला सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड का साथ, दे दी अपनी कार जगुआर

DESK : सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। बिहार पुलिस की टीम मुंबई में इस केस की जांच में जुटी है। लेकिन दुर्भाग्यवश महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जांच में मदद नहीं मिल पा रही है। बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने एक बयान जारी कर कहा है जब एक राज्य से दूसरे राज्य में पुलिस जांच करने जाती है तो राज्य सरकार सहयोग करती है लेकिन सुशांत के केस में बिल्कुल उल्टा हुआ। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को सपोर्ट नहीं कर रही है। यहां तक कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को गाड़ी तक उपलब्ध नहीं कराई। बिहार पुलिस को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। आखिरकार सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपनी जगुआर बिहार पुलिस को दी। 

गुरुवार को अंकिता लोखंडे से पूछताछ करने के लिए पटना पुलिस को 3 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस के असहयोगात्मक रवैये के कारण मुंबई में पटना पुलिस की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना की वजह से मुंबई की सड़कों पर ऑटो और टैक्सी की कमी है। गुरुवार को जब पटना पुलिस की टीम को मलाड स्थित सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड से पूछताछ करने अंकिता लोखंडे के घर जाना था। रास्ते में कुछ नहीं मिलने के कारण पुलिस टीम को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। उसके बाद जैसे तैसे करके ऑटो मिला और तब पुलिस की टीम अंकिता लोखंडे के घर पहुंची। अंकिता से पूछताछ वापसी के समय जब पुलिस आने लगी तब अंकिता ने अपनी जगुआर कार पुलिस ऑफिसर्स को दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान अंकिता ने पटना पुलिस की टीम द्वारा पूछे गए करीब 30 सवालों के जवाब दिए। अंकिता ने कई अहम जानकारी भी शेयर की। उन्होंने पुलिस टीम को बताया कि 4 महीने से सुशांत काफी परेशान थे। रिया चक्रवर्ती की मर्जी के बिना कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। सुशांत डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति नहीं थे। रिया चक्रवर्ती सुशांत पर दबाव बनाती थी। अंकिता ने पुलिस टीम को आगे भी इस केस के इन्वेस्टिगेशन में मदद करने की बात कही है। यहां तक की उन्होंने अपना नंबर भी बिहार पुलिस को दिया है।

Suggested News